सोनपुर बाजारी क्षेत्र में काजी नज़रुल इस्लाम की जयंती मनाई गई

पांडेश्वर(अमन राय) : सोनपुर बाजारी क्षेत्र में काजी नजरुल जयंती का आयोजन सोनपुर बाजारी क्षेत्र के सभागार में किया गया। इस दौरान सोनपुर बाजारी क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री आनंद मोहन समेत सभी विभागाध्यक्ष, संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे.प्रारंभ में महाप्रबंधक, एसबीए ने काजी नजरुल इस्लाम के चित्र पर फूल चढ़ाए, फिर सोनपुर बाजारी क्षेत्र के कर्मचारियों ने काजी नजरूल इस्लाम की याद में कविता पाठ, भाषण, गीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रदर्शन किया।
जनभागीदारी एवं आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत सोनपुर बाजारी क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री आनंद मोहन के कुशल मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?